Howrah Incident : हावड़ा में गिरी गोदाम की छत, 4 मजदूरों की हुई मौत

Howrah Incident : प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि उचित रखरखाव के अभाव में गोदाम की छत गिरी है.
Howrah Incident : पश्चिम बंगाल के हावड़ा के घुसुड़ी इलाके में गुरुवार तड़के एक गोदाम की छत गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई. मजदूर रात में गोदाम में सो रहे थे. मृतकों की पहचान मुरली राम, भोला यादव, पिंटू राम और राजू महतो के रूप में हुई है. प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि उचित रख-रखाव के अभाव में फैक्ट्री की छत गिरी है.
बालकनी अतिरिक्त भार नहीं झेल पाई और ढह गई
हावड़ा के घुसुड़ी में कई कपड़े के कारखाने हैं.वे सभी फैक्ट्री के गोदाम पुराने मकानों में हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुराने गोदाम की बालकनी में काफी सामान रखा हुआ था. अन्य दिनों के मुताबिक 9 मजदूर उस बालकनी के नीचे आराम कर रहे थे. उसी समय अचानक छज्जा गिर गया. माना जा रहा है कि बालकनी अतिरिक्त भार नहीं झेल पाई और ढह गई. हावड़ा पुलिस आयुक्त प्रवीण त्रिपाठी हावड़ा सिटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे. हावड़ा नगर पालिका, अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने बचाव कार्य शुरु कर दिया है.
Also Read : Bengal Flood : ममता बनर्जी का फूटा गुस्सा कहा,पांसकुड़ा में साजिशों की बाढ़, डीवीसी पर बोला हमला
क्या कहना है पुलिस कमिश्नर का
हावड़ा (सदर) पुलिस कमिश्नर प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि मलबे में चार लोग दब गए है. शुरुआत में एक व्यक्ति को बचाया गया और अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बाद में एक और व्यक्ति की मौत हो गई. अन्य दो को मलबे से मृत बरामद किया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने डीवीसी पर बोला हमला कहा, योजना बनाकर डुबाया जा रहा है बंगाल को
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




