हुगली : तालाब में मिला युवक का शव

चंडीतला के गंगाधरपुर ग्राम पंचायत के सबुज द्वीप इलाके में गुरुवार रात तालाब से एक युवक का शव बरामद हुआ.
हुगली. चंडीतला के गंगाधरपुर ग्राम पंचायत के सबुज द्वीप इलाके में गुरुवार रात तालाब से एक युवक का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान मौसम बंगाल (18) के रूप में हुई है. वह हिरियादह गांव का निवासी था. परिजनों के अनुसार, मौसम बुधवार सुबह नौ बजे घर से निकला था, लेकिन नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की गयी. शाम तक कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी. इसी बीच पता चला कि मौसम ने पद्मा तालाब के किनारे दोस्तों के साथ ली गयी तस्वीर अपने एक मित्र को भेजी थी. तस्वीर में वह दो अन्य लोगों के साथ नाव पर सवार था. गुरुवार दोपहर, परिवार ने तालाब के पास पहुंचकर एक पेड़ के नीचे साइकिल और तालाब में जूते पड़े देखे, तो पुलिस को सूचित किया.
खबर पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंची और रात करीब 10 बजे तालाब से युवक का शव बरामद किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




