शराब के अड्डे पर बवाल बोतल फोड़ कर गले में घोंपा

Updated:
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के गाइघाटा थानांतर्गत चांदपाड़ा के ढाकुरिया इलाके में शुक्रवार रात शराब के अड्डे पर बवाल हो गया.

विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बनगांव. उत्तर 24 परगना के गाइघाटा थानांतर्गत चांदपाड़ा के ढाकुरिया इलाके में शुक्रवार रात शराब के अड्डे पर बवाल हो गया.अड्डे पर बैठे कुछ दोस्तों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि इसी दौरान एक ने दूसरे पर शराब की बोतल फोड़ कर उसके गले में घोंप दिया. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जख्मी युवक का नाम स्वपन मंडल है. आरोपी अपूर्व राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, स्वपन उक्त इलाके में शराब के अड्डे पर कुछ दोस्तों के साथ बैठ कर शराब पी रहा था. आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी अपूर्व राय भी वहां पहुंचा और उसने किसी बात पर अनबन के बीच अचानक शराब की बोतल फोड़ कर स्वपन गले में घोंप दिया. उसे गंभीर हालत में चांदपाड़ा अस्पताल और फिर वहां से बनगांव महकमा अस्पताल ले जाया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola