नाबालिग पोती से दुष्कर्म के आरोप में दादा गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना के बनगांव में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है
उत्तर 24 परगना के बनगांव की घटना
प्रतिनिधि, बनगांव
उत्तर 24 परगना के बनगांव में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है. यहां एक दादा पर अपनी ही नाबालिग पोती को नींद की गोलियां खिलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. शिकायत के आधार पुलिस ने बनगांव के चंदा इलाके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है. वे आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, मां की मौत के बाद बच्चियों के पिता ने उन्हें बनगांव के चंदा इलाके में दादा शंकर विश्वास के घर रहने को भेज दिया था. आरोप है कि 14 साल की पोती को नींद की गोलियां खिलाकर उसके साथ दादा दुष्कर्म करता था. आरोप है कि शंकर ने उसे इस बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी. लेकिन रविवार दोपहर नाबालिग की तबीयत बिगड़ी गयी, तो नाबालिग ने पड़ोंसियों के सामने अपने दादा की करतूत बतायी. इसके बाद लोगों ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग को इलाज के लिए बनगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




