Mamata Banerjee : राज्यपाल बोस और ममता बनर्जी ने शिक्षकों को बताया 'समाज की रीढ़', दी बधाई

Mamata Banerjee : मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, शिक्षक दिवस के इस मौके पर महान विद्वान और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर, मैं उनकी महान विरासत को याद करती हूं और साथ ही हमारे पूरे शिक्षक समुदाय के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करती हूं.
Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक समुदाय की सराहना की और उन्हें ‘समाज की रीढ़’ बताया.राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी इस अवसर पर शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं. वहीं राज्यपाल बोस ने भी शिक्षक दिवस के मौके पर छात्रों और शिक्षकों बधाई दी.
‘हमारे शिक्षक हैं हमारे मार्गदर्शक : सीएम
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, शिक्षक दिवस के इस मौके पर महान विद्वान और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर, मैं उनकी महान विरासत को याद करती हूं और साथ ही हमारे पूरे शिक्षक समुदाय के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करती हूं. उन्होंने कहा कि माता-पिता के अलावा, शिक्षक ही एकमात्र व्यक्ति है जिनके सामने लोग सम्मान से सिर झुकाते हैं. बनर्जी ने कहा, हमारे शिक्षक हमारे मार्गदर्शक हैं और हमारी प्रेरणा तथा शक्ति के स्तंभ हैं. वे हमारे समाज की रीढ़ हैं.
Also read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने दुष्कर्म विरोधी अपराजिता बिल को बताया ‘ऐतिहासिक’
राज्यपाल ने भी शिक्षकों को दी शुभकामनाएं
हम अपने शुरुआती वर्षों में और उसके बाद भी हमारा मार्गदर्शन करने के लिए उनके हमेशा आभारी रहेंगे. राज्यपाल बोस ने भी शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं.राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, शिक्षक दिवस के अवसर पर माननीय राज्यपाल सभी शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं और सम्मान देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




