ePaper

मालवाहक वाहन ने तीन को रौंदा महिला की गयी जान, दो घायल

Updated at : 22 Oct 2024 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
मालवाहक वाहन ने तीन को रौंदा महिला की गयी जान, दो घायल

कल्याणी नदिया के ताहेरपुर थाना इलाके में एक मालवाहक वाहन ने एक महिला सहित तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार

प्रतिनिधि, कल्याणी

नदिया के ताहेरपुर थाना इलाके में एक मालवाहक वाहन ने एक महिला सहित तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें महिला की मौत हो गयी. मृतका का नाम तंद्रा विश्वास (32) बताया गया है, जबकि अन्य दो का इलाज चल रहा है. घटना रविवार रात की है. पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्थानीय दवा विक्रेता सुजन विश्वास, अपनी पत्नी तंद्रा के साथ ताहेरपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान सड़क पर बाइक खड़ी करने को लेकर एक वैन चालक की उनकी बहस हो गयी. हालांकि बाद में मामला सुलझ गया. इसके बाद वैन चालक ने जाने के लिए तेज गति वैन चलाया, जिसकी चपेट में तंद्रा सहित तीन लोग आग गये. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां तंद्रा को मृत घोषित कर दिया गया. बाकी अन्य का इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola