अलीपुरदुआर में बच्ची से दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बाद में स्थानीय लोगों ने ‘पीड़िता’ को लहूलुहान हालत में बरामद किया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

विज्ञापन

कोलकाता. अलीपुरदुआर जिले के फालाकाटा में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को 24 घंटे भी नहीं हुए कि इसी बीच जिले के कुमारग्राम क्षेत्र में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि शनिवार दोपहर बच्ची नदी में नहाने के लिए गयी थी. उसी समय आरोपी उसे नदी से पास के जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया. बाद में स्थानीय लोगों ने ”पीड़िता” को लहूलुहान हालत में बरामद किया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. बताया गया है कि आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है. पीड़िता के परिजनों ने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, बच्ची की शारीरिक स्थिति गंभीर बतायी जा रही है और उसका इलाज अलीपुरदुआर के जिला सदर अस्पताल में चल रहा है. गौरतलब है कि इससे पहले अलीपुरदुआर जिले के फालाकाटा इलाके में एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और फिर उसकी हत्या किये जाने की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक आरोपी को पीट-पीट कर मार डाला था. फालाकाट में लड़की का शव एक तालाब में मिला था, जिसके बाद ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पेड़ से बांध कर बेरहमी से उसकी पिटाई की. स्थानीय लोगों का मानना है कि वह इस घटना के आरोपियों में से एक था. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उस शख्स को बचाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola