नरेंद्रपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर युवक से हुई थी दोस्ती, कालीपूजा घूमने के नाम पर ले गया था दोस्त के घर

संवाददाता, कोलकाता

दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप चार युवकों पर लगा है. स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. अन्य दो की तलाश जारी है.

सूत्रों के अनुसार, महानगर के पूर्व जादवपुर की रहने वाली एक युवती की सोशल मीडिया के माध्यम एक युवक से दोस्ती हुई थी. युवक ने गत शुक्रवार यानी एक नवंबर को काली पूजा घूमने की बात कह कर उसे गरिया स्टेशन बुलाया था. युवती वहां पहुंची. उसके बाद युवक उसे लेकर ढालुआ इलाका स्थित अपने एक दोस्त के घर पहुंचा. आरोप है कि वहां युवती को पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया गया, जिसके बाद पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. होश आने के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों से संपर्क किया. उसे एमआर बांगुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इधर, गत तीन नवंबर को चार युवकों के खिलाफ नरेंद्रपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. जांच के दौरान पुलिस ने दो युवकों गिरफ्तार कर लिया है. बारुईपुर जिला पुलिस के डीएसपी एफबी अहमद ने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola