सुनवाई का आज अंतिम दिन चार लाख वोटर रहे गैरहाजिर

Updated:
विज्ञापन
सुनवाई का आज अंतिम दिन चार लाख वोटर रहे गैरहाजिर

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत शनिवार को राज्य में सुनवाई का अंतिम दिन है.

विज्ञापन

नाम कटने का कारण बताकर भेजा जायेगा नोटिस

15-20 विधानसभा क्षेत्रों में सुनवाई अब भी अधूरी

संवाददाता, कोलकाता

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत शनिवार को राज्य में सुनवाई का अंतिम दिन है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, अब तक सुनवाई में शामिल नहीं होने वाले मतदाताओं की संख्या करीब चार लाख है. ऐसे मतदाताओं के पते पर आयोग की ओर से नोटिस भेजे जायेंगे, जिनमें यह स्पष्ट किया जायेगा कि उनका नाम मतदाता सूची से क्यों हटाया गया है. हालांकि, राज्य के कुछ इलाकों में अभी भी सुनवाई की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है. किस विधानसभा क्षेत्र में सुनवाई अधूरी है, इसकी जानकारी सहित पूरी सूची राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने जिलाधिकारियों से मांगी है. यह सूची मिलने के बाद राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल सुनवाई की तिथि बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग को पत्र भेज सकते हैं. आयोग सूत्रों के मुताबिक, राज्य के 294 विधानसभा क्षेत्रों में से 15-20 क्षेत्रों में अब भी सुनवाई का काम बाकी है. शेष क्षेत्रों में सुनवाई की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. हालांकि सुनवाई से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन अपलोड करने का काम अभी जारी है. अब तक 80 से 85 प्रतिशत आंकड़े अपलोड किये जा चुके हैं. बताया गया है कि उत्तर कोलकाता, मालदा, कर्सियांग और दक्षिण 24 परगना के कुछ इलाकों में सुनवाई पूरी नहीं हो पायी है. वहीं, सुनवाई में गैरहाजिर मतदाताओं की संख्या फिलहाल लगभग चार लाख बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola