नदिया में महिला समेत चार बांग्लादेशी घुसपैठिये अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

नदिया जिले के मजदिया से एक महिला समेत चार बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

कल्याणी. नदिया जिले के मजदिया से एक महिला समेत चार बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है. बताया गया है कि वे बांग्लादेश सीमा क्षेत्र में अपना परिचय छिपा कर रह रहे थे. गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने पर कृष्णगंज थाने की पुलिस ने एक स्थानीय निवासी के घर पर छापेमारी की और वहां से चार घुसपैठियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कृष्णगंज थाने की पुलिस को पता चला कि धरमपुर के बीरपाड़ा में एक घर में चार बांग्लादेशियों ने शरण ले रखी है. पुलिस ने शुक्रवार की रात छापेमारी की. पुलिस ने कार्रवाई में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास पासपोर्ट और वीजा नहीं होने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किये गये लोगों के नाम सुमी अख्तर, एमान विश्वास, शंकर विश्वास व रूपकुमार विश्वास हैं. उनके घर बालाडांगा, धवाखाली व चाकुलिया हैं. चारों से पूछताछ जारी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola