ePaper

महिला से छेड़छाड़ के आरोप में चार गिरफ्तार

Updated at : 05 Nov 2024 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़ के आरोप में चार गिरफ्तार

नदिया के शांतिपुर थाना इलाके में गृहिणी के साथ मारपीट व छेड़खानी के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कल्याणी. नदिया के शांतिपुर थाना इलाके में गृहिणी के साथ मारपीट व छेड़खानी के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके नाम दीपक राजबंशी, पाचू गोपाल मंडल, वजन विश्वास और साधन विश्वास हैं. सभी नदिया के शांतिपुर में रहते हैं. जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर पीड़ित दंपती सड़क से गुजर रहे थे, इसी दौरान उस पर शराब फेकी गयी, तो पति ने विरोध जताया. आरोप है कि जुलूस में शामिल युवकों ने उन पर शराब फेंक दी. पति ने विरोध किया, तो बहस हो गयी. आरोप है कि जुलूस में शामिल एक पूजा समिति के कई युवकों ने जोड़े की जमकर पिटाई कर दी. गृहिणी को शांतिपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घटना की थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसकी जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार सुबह चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola