हाथियों को तंग करने का वीडियो वायरल वन विभाग ने दिये कार्रवाई करने के संकेत

Updated:
विज्ञापन

वन विभाग ने हाथियों को तंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के संकेत दिये.

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत सालबनी के पीड़ाकाटा रेंज के रंजा बिट इलाके में मौजूद जंगल में हाथियों को तंग करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है.

वन विभाग ने हाथियों को तंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के संकेत दिये. हालांकि प्रभात खबर इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता. मालूम हो कि वायरल वीडियो में जंगल में मौजूद हाथियों को कुछ युवक तंग करते हुए दिखायी पड़ रहे हैं. वे हाथियों के सामने अजीबोगरीब हरकतें कर रहे थे, जिससे हाथी उग्र हो होने के साथ-साथ उन पर हमला करने के लिए उनकी ओर दौड़ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के संकेत दिये. वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो में मौजूद लोगों को चिह्नित किया जायेगा. वन विभाग समय-समय पर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाता है, जिससे ग्रामीण और हाथियों का एकदूसरे से सामना न हो. दोनों सुरक्षित रहें. इसके बावजूद कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola