ePaper

''''बांग्लादेश मामले में संसद को जल्द जानकारी दें विदेश मंत्री''''

Updated at : 04 Dec 2024 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
''''बांग्लादेश मामले में संसद को जल्द जानकारी दें विदेश मंत्री''''

तृणमूल कांग्रेस ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का मुद्दा मंगलवार को लोकसभा में उठाया और कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर को सदन में आकर पड़ोसी देश के ताजा हालात के बारे में जानकारी देनी चाहिए.

विज्ञापन

कोलकाता/नयी दिल्ली. तृणमूल कांग्रेस ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का मुद्दा मंगलवार को लोकसभा में उठाया और कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर को सदन में आकर पड़ोसी देश के ताजा हालात के बारे में जानकारी देनी चाहिए.

तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाया और कहा कि केंद्र सरकार को संयुक्त राष्ट्र से अपील करनी चाहिए कि बांग्लादेश में तत्काल शांति रक्षक बल को भेजा जाये. श्री बंद्याेपाध्याय ने कहा : बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों और हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है, उनकी हत्या की जा रही है. भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र से अपील करे कि वहां तत्काल शांति रक्षक बल भेजा जाये. उन्होंने आरोप लगाया कि इस गंभीर मामले पर केंद्र सरकार चुप है. तृणमूल सांसद ने कहा कि विदेश मंत्री संसद में आयें और ताजा जानकारी दें. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के मामले पर केंद्र सरकार जो भी निर्णय लेती है, पश्चिम बंगाल की सरकार उसके साथ खड़ी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola