गुड़ाप में पांच वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, आक्रोश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Nov 2024 1:35 AM
गुड़ाप थाना इलाके में पांच वर्षीय एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी. मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया.
पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को किया गिरफ्तार
प्रतिनिधि, हुगली
गुड़ाप थाना इलाके में पांच वर्षीय एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी. मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया. आक्रोशित लोग आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने एवं उसे कठोर सजा की मांग करने लगे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हुगली ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कामनाशीष सेन ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की त्वरित जांच और कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया. उधर, मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को बच्ची घर से अचानक लापता हो गयी थी. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, तो वह एक पड़ोसी के घर में रक्तरंजित व अचेतावस्था में मिली. परिजन उसे तुरंत उसे धनियाखाली ग्रामीण अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों ने गुड़ाप थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इधर, पुलिस ने बताया कि सोमवार को चुंचुड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल में बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया. आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है. धनियाखाली की विधायक असीमा पात्र ने घटना को दुखद और अमानवीय करार दिया. उन्होंने कहा : मैं पीड़ित परिवार से मिली. मैं भी चाहती हूं कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










