एचएस की पहली परीक्षा रही शांतिपूर्ण

Author Shaurya Punj|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

उच्च माध्यमिक की पहली परीक्षा (फर्स्ट लैंग्वेज) सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण रही. किसी भी परीक्षा केंद्र से कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है. संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पावरफुल मेटल डिटेक्टर लगाये गये थे. साथ ही परीक्षा हॉल के अंदर भी नयी रणनीति बनायी गयी थी. कहीं से कोई शिकायत नहीं आयी है.

विज्ञापन

कोलकाता : उच्च माध्यमिक की पहली परीक्षा (फर्स्ट लैंग्वेज) सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण रही. किसी भी परीक्षा केंद्र से कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है. संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पावरफुल मेटल डिटेक्टर लगाये गये थे. साथ ही परीक्षा हॉल के अंदर भी नयी रणनीति बनायी गयी थी. कहीं से कोई शिकायत नहीं आयी है.

उच्च माध्यमिक शिक्षा पर्षद की अध्यक्ष महुआ दास ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य इनविजिलेटर परीक्षा के प्रश्नपत्र तभी वितरित करेगा, जब वह आश्वस्त हो जायेगा कि किसी भी परीक्षार्थी के पास मोबाइल नहीं है. मेटल डिटेक्टर के जरिये मुख्य द्वार पर भी परीक्षार्थियों की अच्छे से जांच करने की व्यवस्था की गयी है. इनविजिलेटरों को नयी गाइडलाइन के साथ कड़ी हिदायत दी गयी, जिससे कि कहीं से भी पेपर लीक या नकल की घटना से बचा जा सके. ध्यान रहे इस बार काउंसिल ने मोबाइल के साथ पकड़े जाने पर छात्र का रजिस्ट्रेशन हमेशा के लिए रद किये जाने की कड़ी चेतावनी दी गयी है. वह कभी भी एचएस में नहीं बैठ पायेगा. अब अगली परीक्षा सेकेंड लैंग्वेज की 14 मार्च को होगी. परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विद्यार्थी

033-2337-0792, 033-2337-4945, 033-2337-4986 पर सम्पर्क कर सकते हैं. इसके अलावा परीक्षा के दाैरान विशेष रूप से ड्यूटी पर तैनात अधिकारी से 9433094021, 9851905529. पर भी सहायता ले सकते हैं. इसके अलावा 033-2359-6525, 033-2359-4283, 033-2337-4984, 033-2337-4985, 033-2337-4986 एंव 033-2337-4987 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola