रिसड़ा अंचल तृणमूल कार्यालय में लगी आग

Updated:
विज्ञापन

डानकुनी थाना अंतर्गत बाउनरी इलाके में स्थित रिसड़ा अंचल तृणमूल कार्यालय में आग लग गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हुगली

डानकुनी थाना अंतर्गत बाउनरी इलाके में स्थित रिसड़ा अंचल तृणमूल कार्यालय में आग लग गयी. वहां रखे दस्तवेज, फोटो, पंखे, टीवी सहित सब कुछ जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी खबर पंचायत उप प्रधान शहादत हुसैन को दी. खबर मिलने के बाद गुरुवार तड़के ही वह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तालाब से बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने में जुट गये. मौके पर दमकलकर्मी एक इंजन के साथ पहुंचे और आग नियंत्रित की. उधर, इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है.

रिसड़ा पंचायत के उप प्रधान शहादत हुसैन ने कहा कि घृणित राजनीतिक मंशा के वजह से तृणमूल अंचल पार्टी कार्यालय को आग के हवाले किया गया है. डानकुनी थाने के थानेदार शांतनु सरकार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. उसका नाम शुभंकर कर्मकार उर्फ बाबाई है. बताया जा रहा है कि गुरुवार तड़के करीब चार बजे कुछ युवक पार्टी कार्यालय पहुंचे और पेट्रोल छिड़क आग लगा दी. मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola