ePaper

कालिकापुर इलाके में झोपड़ी में लगी आग

Updated at : 13 Nov 2024 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
कालिकापुर इलाके में झोपड़ी में लगी आग

पुलिस का कहना है कि इस घटना में पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गयीं, हालांकि किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है.

विज्ञापन

कोलकाता. ईएम बाइपास स्थित कालिकापुर इलाके में मंगलवार को एक झोपड़ी में आग लगने से इलाके में अफरातफरी की स्थिति व्याप्त हो गयी. घटना मंगलवार शाम पांच बजे की है. सूचना पाकर दमकल की पांच गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और लगभग एक घंटे में आग पर काबू पा लिया. पुलिस का कहना है कि इस घटना में पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गयीं, हालांकि किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि झोपड़ियों के बगल में एक बहुमंजिली इमारत, रेस्तरां और कई दुकानें हैं. आग को दमकलकर्मियों ने जल्द ही काबू में कर लिया. स्थानीय सूत्रों के अनुसार मंगलवार की शाम पांच बजे के करीब बस्ती की एक झोपड़ी में आग लग गयी. जब तक दमकलकर्मी वहां पहुंचते, तब तक आग की लपटें आसपास के अन्य झोपड़ियों में फैल चुकी थी. इस घटना में पांच झोपड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हो गयीं. आग कैसे लगी, इससे जुड़े कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola