तिलजला रोड : बंद फैक्टरी में लगी आग, मची अफरातफरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jan 2025 12:52 AM
घटनास्थल के पार्क सर्कस स्टेशन के काफी नजदीक होने के कारण कुछ देर के लिए ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित रहीं.
कोलकाता. बेनियापुकुर थाना अंतर्गत तिलजला रोड स्थित एक कारखाने में आग लगने से अफरातफरी की स्थिति व्याप्त हो गयी. एक मकान की पहली मंजिल पर स्थित कॉपर वायर के वर्कशॉप में आग लग गयी थी. देखते-देखते पूरा इलाका काले धुएं से भर गया. मौके पर 10 इंजनों के साथ पहुंचे दमकलकर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझायी. घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. घटनास्थल के पार्क सर्कस स्टेशन के काफी नजदीक होने के कारण कुछ देर के लिए ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित रहीं. खबर पाकर मौके पर स्थानीय विधायक स्वर्णकमल साहा सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे थे. जानकारी के अनुसार, सोमवार अपराह्न करीब 3.20 बजे तिलजला रोड स्थित बंद कारखाने में आग लगी थी. उसके बगल में अन्य कई कारखाने भी थे. इसके चलते लोग आतंकित थे कि कहीं आग फैल न जाये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी. यह कारखाना पांच दिनों से बंद पड़ा था. पहले स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन अंदर ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैल गयी. इधर, दमकल अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक जांच के बाद ही आग लगने के असली कारण का पता चल सकेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










