Kolkata Fire : हवाई अड्डे के पास कार शोरूम में लगी आग, 25 कारें जलकर खाक

Updated:
विज्ञापन

जलता शो रूम

कोलकाता के जेस्सोर रोड पर एक कार शोरूम में रविवार रात भीषण आग लग गई. आठ दमकल गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इस दौरान 25 कारें जलकर खाक हो गईं.

विज्ञापन

कोलकाता. हवाई अड्डे के पास जेस्सोर रोड पर एक कार शोरूम में भीषण आग लग गई. यह आग रविवार रात को लगी. आठ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. हालांकि, खबर है कि कम से कम 25 कारें जलकर राख हो गई हैं.

विज्ञापन

लगातार हो रही हैं अगलगी की घटना

राजधानी कोलकाता में एक के बाद एक आगजनी की घटनाएं हो रही है. पहले तारापीठ के एक होटल में आग लगी. फिर कोलकाता के मिर्जा ग़ालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में आग लगी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई. एक बार आग बुझते ही, नया हादसा सामने आ गया है.

आग कब और कैसे लगी

बांकरा में जेस्सोर रोड के पास एक कार शोरूम में सुबह 4:00 बजे से 4:20 बजे के बीच आग लग गई. पूरा शोरूम जल उठा. ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के कारण आग तेजी से शोरूम की दोनों मंजिलों में फैल गई. शुरुआत में 5 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. बाद में तीन और गाड़ियां यानी कुल आठ गाड़ियों ने शोरूम में लगी आग पर काबू पा लिया. हालांकि, कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं.

कितनी गाड़ियां हुईं क्षतिग्रस्त

दमकल कर्मियों के मुताबिक, शोरूम के अंदर खड़ी 25 गाड़ियां पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं. इनमें से कई गाड़ियां सर्विसिंग के लिए रखी गई थीं. बगल की ज़मीन पर एक यात्री बस भी खड़ी है. इसके अलावा, आसपास कई और गाड़ियां भी खड़ी थीं, जिन्हें नुकसान पहुंचने की आशंका थी. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहले भी एक बार लगी थी आग

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पहले भी एक बार आग लगी थी. हालांकि, थोड़े ही समय में उस पर काबू पा लिया गया था. अग्निशमन विभाग का कहना है कि अंदर लगी आग बुझाने की व्यवस्था ठीक नहीं थी. इस मामले में फॉरेंसिक जांच जरूरी है. हालांकि, दमकलकर्मियों का शुरुआती अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola