देगंगा : महिला से दुष्कर्म के आरोप में ससुर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शादी के दो दिन बाद से ही नवविवाहिता से लगातार दुष्कर्म और फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बारासात. शादी के दो दिन बाद से ही नवविवाहिता से लगातार दुष्कर्म और फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया है. घटना उत्तर 24 परगना के देगंगा थाना क्षेत्र की है. पीड़िता के मायकेवालों की शिकायत पर रविवार रात आरोपी को गिरफ्तार किया गया. सूत्रों के मुताबिक, सात दिनों पहले ही युवती की शादी हुई है. आरोप है कि शादी के दो दिनों बाद से ही विवाहिता पर शारीरिक और मानसिक रूप से अत्याचार किया जाने लगा था. पति को बताने पर भी उसने कुछ नहीं किया. बल्कि महिला को ही मारा पीटा जाता था. आरोप है कि ससुर ने नवविवाहिता से दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी. अंत में पीड़िता ने अपने मायकेवालों इस बारे में बताया, तो उन्होंने रविवार रात ही आरोपी के खिलाफ शिकायत की और पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola