हत्या कर महिला को जलाने के मामले में आया पूर्व पति का नाम

Updated:
विज्ञापन

शुक्रवार को मालदा के चांचल में एक महिला की हत्या कर उसे बगीचे में जला दिया गया था. शनिवार को पुलिस ने इस मामले में आबू तालेब को गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन

कोलकाता. शुक्रवार को मालदा के चांचल में एक महिला की हत्या कर उसे बगीचे में जला दिया गया था. शनिवार को पुलिस ने इस मामले में आबू तालेब को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ में महिला के पूर्व पति का नाम सामने आया. हालांकि वह अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. शनिवार को पास के तालाब से बैग बरामद किया गया था. बैग से मिले आधार कार्ड व वोटर कार्ड से महिला की पहचान हुई थी. मृतका चांचल थाना इलाके की ही रहने वाली थी. उसकी दो संतान भी है. गिरफ्तार आरोपी ने दावा किया है कि महिला की नली काट कर हत्या करने के बाद उसे जला दिया गया था. इसमें महिला का पूर्व पति भी शामिल है. दोनों ने मिल कर ही घटना को अंजाम दिया है. एक साल पूर्व ही पहले पति से उसका तलाक हुआ था. इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ ही रह रही थी. रविवार को चांचल अदालत में पेशी के दौरान आरोपी ने पूर्व पति का नाम लिया.

विज्ञापन

पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हत्या क्यों की गयी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola