ePaper

दार्जिलिंग की तीन पालिकाओं के जल्द होंगे चुनाव

Updated at : 10 Dec 2024 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
दार्जिलिंग की तीन पालिकाओं के जल्द होंगे चुनाव

जल्द ही दार्जिलिंग की उक्त तीनों नगर पालिकाओं में चुनाव कराये जायेंगे. राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने सोमवार को विधानसभा में यह जानकारी दी.

विज्ञापन

कोलकाता. सात साल पहले आखिरी बार दार्जिलिंग की तीन नगर पालिकाओं का चुनाव कराया गया था. उसके बाद से अब तब दार्जिलिंग जिले की कार्शियांग, कलिम्पोंग, मिरिक नगरपालिका का चुनाव नहीं हुआ है. नगर पालिकाओं के कामकाज को कराने के लिए प्रशासकों नियुक्त किया गया है. लेकिन जल्द ही दार्जिलिंग की उक्त तीनों नगर पालिकाओं में चुनाव कराये जायेंगे. राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने सोमवार को विधानसभा में यह जानकारी दी. विधानसभा में प्रश्न-उत्तर सत्र में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग की तीन नगर पालिकाओं में जल्द ही वोट होगा. फिरहाद ने कहा कि चुनाव होने के बाद पहाड़ वासियों को और बेहतर सेवा मिलेगी. ज्ञात हो कि इससे पहले 2017 में, चार नगर पालिका दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कार्शियांग, मिरिक में चुनाव हुए थे. दार्जिलिंग की सबसे बड़े राजनीतिक दलों में से एक गोरखा जनमुक्ति मोर्चा पहली तीन नगर पालिकाओं पर कब्जा करने में सफल रहा, लेकिन मिरिक पर तृणमूल का कब्जा था. नगर पालिकाओं का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 2023 में एकमात्र दार्जिलिंग नगर पालिका क्षेत्र में चुनाव हुआ था. लेकिन शेष तीन नगर पालिकाओं- कार्शियांग, कलिम्पोंग, मिरिक में 2017 के बाद से कोई चुनाव नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola