कोलकाता और हावड़ा के तीन ठिकानों पर इडी की छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jan 2025 1:47 AM
60000 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने गुरुवार सुबह कोलकाता व हावड़ा के तीन ठिकानों पर छापेमारी की.
6000 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई
संवाददाता, कोलकाता60000 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने गुरुवार सुबह कोलकाता व हावड़ा के तीन ठिकानों पर छापेमारी की. एक टीम गुरुवार सुबह सात बजे दक्षिण कोलकाता के बेहला निवासी व्यापारी दीपक जैन के घर व दफ्तर में की गयी.दूसरी टीम ने हावड़ा के शिवपुर समेत दो जगहों पर अभियान चलाया. इडी सूत्रों के अनुसार, एक स्टील कंपनी के खिलाफ इडी ने शिकायत दर्ज की थी. कंपनी के व्यवसायी पर 6,000 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है. विगत दिसंबर 2024 में इडी ने संजय सुरेका नामक उद्योगपति के घर पर तलाशी अभियान चलाया था. मौके से चार करोड़ रुपये बरामद किये गये थे. व्यापारी की कार भी जब्त कर ली गयी थी. इसके बाद स्टील कंपनी से जुड़े उद्योगपति संजय सुरेका को इडी ने गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ में कुछ नयी जानकारियां मिलने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को व्यवसायी के करीबी माने जानेवाले हावड़ा के एक व्यापारी के घर एवं एक अन्य जगह पर रेड की.
इडी का दावा है कि आरोपी व्यवसायी ने इस व्यापारी की कंपनी के जरिए धन शोधन किया था. इडी के अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह पैसा कहां गया? मामले की जांच में कई कंपनियों के नाम सामने आये हैं. इन्हीं कंपनियों में से एक का डायरेक्टर दीपक जैन बताया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










