ePaper

पीली टैक्सियों को बचाने लिए सड़कों पर उतरे चालक

Updated at : 10 Jan 2025 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
पीली टैक्सियों को बचाने लिए सड़कों पर उतरे चालक

पीली टैक्सियों को बचाने के लिए गुरुवार को टैक्सी चालक सड़कों पर उतरे. टैक्सी मालिकों और टैक्सी चालकों ने गुरुवार को धर्मतला में लेनिन की प्रतिमा के पास धरना दिया.

विज्ञापन

कोलकाता. पीली टैक्सियों को बचाने के लिए गुरुवार को टैक्सी चालक सड़कों पर उतरे. टैक्सी मालिकों और टैक्सी चालकों ने गुरुवार को धर्मतला में लेनिन की प्रतिमा के पास धरना दिया. धरना में टैक्सी चालक अपनी टैक्सियों के साथ शामिल हुए. एआइटीयूसी समर्थित परिवहन संगठन पश्चिम बंगाल टैक्सी ऑपरेटर समन्वय समिति के बैनर तले आयोजित बैठक को विप्लव भट्ट, एआइटीयूसी के संयोजक नवल किशोर श्रीवास्तव, रविंद्र प्रसाद, अरुप चट्टराज, शांति घोष, देबू साव ने संबोधित किया. इस दौरान समन्वय समिति द्वारा बताया गया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गयीं तो पश्चिम बंगाल टैक्सी ऑपरेटर समन्वय समिति के बैनर तले छह फरवरी को हावड़ा स्टेशन पर टैक्सी चालक धरना देंगे. धरना दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चला. श्री श्रीवास्तव ने इस दौरान वाहन निरस्तीकरण की अवधि 15 वर्ष से बढ़ाकर 20 वर्ष करने की मांग की. परिवहन संगठनों की मांग है कि नयी गाड़ी को पुराने परमिट पर उतारने की अनुमति राज्य सरकार दे. इसके साथ ही नयी गाड़ियों के लिए सरकार की तरफ से 50 हजार तक की सहायता राशि टैक्सी चालकों को मिले. श्री श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को परिवहन मंत्री के साथ हुई बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola