मां की आंखें डोनेट करना पड़ा महंगा, बेचने के आरोप में शिक्षक अरेस्ट
Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 10 Feb 2026 2:02 AM
नदिया के कृष्णानगर कोतवली थाना इलाके में मां की आंखें डोनेट करने पर विवाद होने के बाद एक स्कूल टीचर व सोशल वर्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
प्रतिनिधि, कल्याणी
नदिया के कृष्णानगर कोतवली थाना इलाके में मां की आंखें डोनेट करने पर विवाद होने के बाद एक स्कूल टीचर व सोशल वर्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शख्स अमीर चांद शेख पर आरोप है कि उसने हाल ही में मृत उसकी मां की आंखें डोनेट करने के नाम उन्हें बेचने की कोशिश की. हालांकि शिक्षक का दावा है कि उसने आंखें नियमों के मुताबिक एक वॉलंटरी ऑर्गनाइजेशन और मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल को डोनेट की हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया.
अमीर चांद शेख का कहना है कि उन्हें फंसाया गया और पड़ोस के पांच-छह लोग व्यक्तिगत जलन और जमीन विवाद के कारण यह शिकायत दर्ज करवाये हैं. उनका कहना है कि उनकी नौकरी को भी लेकर उसे धमकी दी गयी थी.
कृष्णानगर जिला पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त शिक्षक को गिरफ्तार किया है, जिससे स्थानीय स्तर पर गर्मागर्म बहस चल रही है. वहीं, स्थानीय डॉक्टर उत्पल बनर्जी ने कहा कि नेत्रदान एक बड़ा सामाजिक कार्य है और इससे समाज में जागरूकता बढ़ती है.
उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी स्पष्ट डॉक्यूमेंटेशन के बावजूद एक टीचिंग स्टाफ को गिरफ्तार क्यों किया गया और हेल्थ सिस्टम में सोशल अवेयरनेस प्रोग्राम्स को प्रमोट क्यों नहीं किया जाता. वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रंजीत कुमार दास ने स्पष्ट किया कि आंखें डोनेट हर तरह नियमों के तहत हुआ और बेचने का सवाल ही नहीं उठता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










