ePaper

पिछले 10 दिनों से जारी है चिकित्सकों का धरना-प्रदर्शन, आज अंतिम दिन

Updated at : 31 Dec 2024 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
पिछले 10 दिनों से जारी है चिकित्सकों का धरना-प्रदर्शन, आज अंतिम दिन

महानगर के डोरिना क्रॉसिंग पर सीनियर डॉक्टरों के संगठन ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स और अभया मंच का धरना प्रदर्शन 20 दिसंबर से जारी है.

विज्ञापन

कोलकाता. महानगर के डोरिना क्रॉसिंग पर सीनियर डॉक्टरों के संगठन ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स और अभया मंच का धरना प्रदर्शन 20 दिसंबर से जारी है. कोर्ट के निर्देश के अनुसार, मंगलवार रात नौ बजे तक चिकित्सकों का धरना जारी रहेगा. यह जानकारी ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स के सीनियर सदस्य प्रो. डॉ उत्पल बनर्जी ने दी. उन्होंने बताया कि कलकत्ता हाइकोर्ट के निर्देश पर मंगलवार रात नौ बजे तक हम डोरिना क्रॉसिंग पर धरना देंगे. उन्होंने कहा कि हमारी मांगें पूरी करने के लिए हम सरकार को 24 घंटे का समय दे रहे हैं. इस तय समय में अगर सरकार की प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो हम वृहतर आंदोलन करेंगे. उन्होंने बताया कि अगर सरकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो मंगलवार रात नौ बजे हम अपने अगले कार्यक्रमों की घोषणा करेंगे. इस दौरान चिकित्सकों ने मांग की कि दुष्कर्म व हत्या मामले में सीबीआइ को तुरंत पूरक आरोप पत्र कोर्ट में पेश करे. साथ ही राज्य सरकार वित्तीय भ्रष्टाचार मामले में आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ चार्जशीट दायर करने के लिए सीबीआइ को अनुमति दे, सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने वालों और घटना से जुड़े मुख्य आरोपियों से पूछताछ हो. सीबीआइ भी अपनी जांच में तेजी लाने की मांग की.धरना पर बैठे चिकित्सकों के संगठन ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स की ओर से आरजी कर पीड़िता के लिए न्याय की मांग पर मंगलवार रात धरना मंच पर जनसभा की घोषणा की है. चिकित्सकों की ओर से यह भी कहा कि गया है कि जो लोग धरना मंच पर नहीं पहुंच सकेंगे, वे अपने-अपने इलाकों में जनसभा आयोजित करें और पीड़िता के लिए न्याय की मांग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola