कोरोना से डरें नहीं, बरतें सावधानी : विशेषज्ञ
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Mar 2020 4:39 AM
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार भारत, ब्रिटेन और अमेरिका समेत कोरोना वायरस कोविड19, अब दुनिया के 125 देशों में फैल गया है और इसके कारण पांच हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं.
कोलकाता : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार भारत, ब्रिटेन और अमेरिका समेत कोरोना वायरस कोविड19, अब दुनिया के 125 देशों में फैल गया है और इसके कारण पांच हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं. कोरोना की भयावहता को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. राज्य के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को हाइ अलर्ट पर रखा गया है.
कोरोना प्रभावित देशों से बंगाल आनेवाले लोगों का थर्मल टेस्ट किया जा रहा है. राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गत शुक्रवार तक दमदम व बागडोगरा एयरपोर्ट पर 68 हजार 761 यात्रियों की जांच की गयी है, जबकि भारत, नेपाल व बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाकों में अबतक करीब एक लाख 84 हजार 153 लोगों की जांच की गयी है.
अन्य देशों से बंगाल लौटनेवाले करीब 2187 संदिग्ध लोगों के नमूनों की जांच की गयी है. संदिग्धों को 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गयी थी, जबकि शुक्रवार तक 204 लोगों की यह समय सीमा पूरी हो चुकी है. अबतक 50 नमूनों को जांच के लिए नेशनल इस्टीट्यूट ऑफ वाइरोलॉजी (पुणे) व कोलकाता के आइडी हॉस्पिटल स्थित आइसीएमआर-नाइसेड भेजा गया था. राहत की बात यह है कि सभी रिपोर्ट नेगेटिव हैं. वहीं, आइसोलेशन में रखे गये सभी संदिग्धों की सेहत स्थिर है.
26 अस्पतालों में बनाये गये 163 आइसोलेशन वार्ड :
कोरोना की चिकित्सा के लिए राज्य में 163 आइसोलेशन वार्ड के साथ 163 बेडों की व्यवस्था की गयी है.
इससे पहले कोलकाता के बेलियाघाट आइडी अस्पताल व नाॅर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज में ही जांच व इलाज की व्यवस्था थी. अब राज्यभर के 17 मेडिकल कॉलेजों सहित 26 अस्पतालों में 163 बेडवाले आइसोलेशन वार्ड खोले गये हैं.
इन अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था :
कोरोना की चिकित्सा के लिए महानगर समेत राज्य के 26 अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड खोले गये हैं. इनमें बेलियाघाटा आइडी हॉस्पिटल, नाॅर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज, आरजी कर मेडिकल कॉलेज, नील रतन सरकार (एनआरएस) मेडिकल कॉलेज, एसएसकेएम (पीजी), कलकत्ता मेडिकल कॉलेज, कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज, सागर दत्त मेडिकल कॉलेज, बीसी राय शिशु हॉस्पिटल, जेएनएम मेडिकल कॉलेज (कल्याणी), इमामबाड़ा व आरामबाग सब- डिविजनल हॉस्पिटल (हुगली), हावड़ा जिला अस्पताल व सत्यबाला आइडी हॉस्पिटल (हावड़ा), बशीरहाट जिला अस्पताल, डायमंड हार्बर मेडिकल कॉलेज, काकद्वीप सब-डिविजनल हॉस्पिटल, रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज, बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज, पुरुलिया मेडिकल कॉलेज, मालदा मेडिकल कॉलेज, मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज, रायगंज मेडिकल कॉलेज, कूचबिहार मेडिकल कॉलेज सह अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड खोेले गये हैं.
गौरतलब है कि राज्य में केवल आइसीएमआर-राष्ट्रीय कॉलेरा और आंत्र रोग संस्थान में कोरोना वायरस की जांच हो पाती थी, लेकिन अब एसएसकेएम हॉस्पिटल में भी इसकी जांच शुरू हो गयी है.
कोरोना की चिकित्सा के लिए महानगर समेत राज्य के 26 अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड खोले गये हैं. इनमें बेलियाघाटा आइडी हॉस्पिटल, नाॅर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज, आरजी कर मेडिकल कॉलेज, नील रतन सरकार (एनआरएस) मेडिकल कॉलेज, एसएसकेएम (पीजी), कलकत्ता मेडिकल कॉलेज, कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज, सागर दत्त मेडिकल कॉलेज, बीसी राय शिशु हॉस्पिटल, जेएनएम मेडिकल कॉलेज (कल्याणी), इमामबाड़ा व आरामबाग सब- डिविजनल हॉस्पिटल (हुगली), हावड़ा जिला अस्पताल व सत्यबाला आइडी हॉस्पिटल (हावड़ा), बशीरहाट जिला अस्पताल, डायमंड हार्बर मेडिकल कॉलेज, काकद्वीप सब-डिविजनल हॉस्पिटल, रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज, बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज, पुरुलिया मेडिकल कॉलेज, मालदा मेडिकल कॉलेज, मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज, रायगंज मेडिकल कॉलेज, कूचबिहार मेडिकल कॉलेज सह अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड खोेले गये हैं.
गौरतलब है कि राज्य में केवल आइसीएमआर-राष्ट्रीय कॉलेरा और आंत्र रोग संस्थान में कोरोना वायरस की जांच हो पाती थी, लेकिन अब एसएसकेएम हॉस्पिटल में भी इसकी जांच शुरू हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










