ePaper

किसी भाषा पर हमला हुआ तो मिलकर करेंगे मुकाबला : ममता बनर्जी

Updated at : 21 Feb 2026 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
किसी भाषा पर हमला हुआ तो मिलकर करेंगे मुकाबला : ममता बनर्जी

राज्य सरकार द्वारा भाषा दिवस पर कोलकाता के देशप्रिय पार्क में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए ममता ने दूसरे राज्यों में बंगाली प्रवासी श्रमिकों के कथित उत्पीड़न का फिर मुद्दा उठाया और सवाल किया कि बंगाली बोलने पर लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है.

विज्ञापन

कोलकाता.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह के मंच से बिना नाम लिये भाजपा पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वे लोग बंगाल से बहुत जलते हैं. राज्य सरकार द्वारा भाषा दिवस पर कोलकाता के देशप्रिय पार्क में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए ममता ने दूसरे राज्यों में बंगाली प्रवासी श्रमिकों के कथित उत्पीड़न का फिर मुद्दा उठाया और सवाल किया कि बंगाली बोलने पर लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है. ममता ने कहा कि मैं सभी भाषाओं का सम्मान करती हूं, क्योंकि हम रामकृष्ण परमहंस देव व स्वामी विवेकानंद की धरती के लोग हैं. ममता ने कहा : इस पावन दिन पर हम अपना संकल्प दोहराते हैं कि यदि किसी भी भाषा पर प्रहार होता है, तो हम सब उसके खिलाफ एकजुट होकर खड़े होंगे. सभी भाषाएं समान सम्मान की पात्र हैं. ममता ने स्पष्ट कहा कि बंगाल सब कुछ सह सकता है, देश के लिए सब कुछ बर्बाद कर सकता है, लेकिन यह किसी के आगे नहीं झुकता. ममता ने कहा : हम सिर्फ लोगों व अपनी मिट्टी के आगे झुकते हैं. हम दिल्ली के आगे नहीं झुकते. ममता ने आरोप लगाया कि बंगाल से नफरत करने वाले कुछ लोग बंगाली भाषा पर हमला कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली से आकर बंगाल पर जबरन कब्जा नहीं किया जा सकता. ममता ने कहा कि भाजपा के नेताओं को पहले बंगाल को जानना होगा. ममता ने जुल्म और व्यभिचार के खिलाफ लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया. ममता ने कहा कि वे (भाजपा वाले) बंगाल को लेकर बहुत परेशान हैं. क्या आप जबर्दस्ती बंगाल पर कब्जा करेंगे?

भले ही आप सब कुछ जबरदस्ती कर लें, आप लोगों का दिल नहीं जीत सकते. ममता ने याद दिलाया कि अगर बंगाली नहीं होते, तो देश में पुनर्जागरण, सती प्रथा और बाल विवाह नहीं रुकते. 25 विभूतियों को मिला बंग बिभषूण व बंगभूषण सम्मान

इस समारोह में ममता ने राज्य सरकार की तरफ से विभिन्न क्षेत्रों के नौ हस्तियों को राज्य के सर्वोच्च बंगबिभषूण जबकि 16 लोगों को बंगभूषण सम्मान से सम्मानित किया. बंगबिभूषण पाने वालों में भाजपा के राज्यसभा सदस्य अनंत महाराज के अलावा गणेश हलुई, शिवाजी चटर्जी, श्रीराधा बनर्जी, लोपामुद्रा मित्रा, राज्य सरकार में मंत्री बाबुल सुप्रियो, अभिनेत्री व गायिका इमन चक्रवर्ती और श्रीजात बनर्जी शामिल थे. वहीं, बंगभूषण पाने वालों में गायिका व तृणमूल कांग्रेस की विधायक अदिति मुंशी, अभिनेता परमब्रत चटर्जी, फुटबाॅलर समरेश चौधरी, बाउल कलाकार कार्तिक दास बाउल व अन्य प्रमुख नाम थे.

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola