डीजीपी ने बैरकपुर के पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

Updated:
विज्ञापन

इस दिन डीजीपी, सीपी कार्यालय से सीधे पुलिस लाइन पहुंचे और वहां, उन्होंने महिला विजेता वाहिनी के सदस्यों से सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की.

विज्ञापन

बैरकपुर. राज्य पुलिस के डीजी राजीव कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार को अचानक बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट का दौरा किया और सभी अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सीपी आलोक राजोरिया, एडीजी ट्रैफिक राजेश कुमार सिंह, एडीजी आइबी नजवंत सिंह, एडीजी सीआइडी राज शेखरन, एडीजी ‘लॉ एंड ऑर्डर’ जावेद शमीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे. मालूम हो कि हाल ही में बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाये गये हैं, जिसमें बैटरी चालित साइकिल विजेता बल आद्या गश्ती वैन की सेवा भी शामिल है. इस दिन डीजीपी, सीपी कार्यालय से सीधे पुलिस लाइन पहुंचे और वहां, उन्होंने महिला विजेता वाहिनी के सदस्यों से सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का भी अवलोकन किया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत��र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola