टीटागढ़ नपा में बकाया वेतन को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 31 Jan 2026 2:01 AM

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार चेयरमैन कमलेश साव से इस विषय में गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला.

विज्ञापन

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले की टीटागढ़ नगरपालिका में शुक्रवार को स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों ने बकाया वेतन की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कर्मचारी नगरपालिका चेयरमैन के कक्ष के सामने एकजुट होकर अपनी मांग दर्ज करा रहे थे. सूत्रों के अनुसार, नगरपालिका में लगभग 600 स्थायी और अस्थायी कर्मचारी कार्यरत हैं. प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले 6-7 महीनों से वेतन नहीं मिला है. उनका कहना है कि अन्य कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल जाता है, लेकिन उन्हें लगातार रोक दिया जाता है. इसके अलावा, कई कर्मचारी लंबे समय से अस्थायी हैं, लेकिन उन्हें स्थायी नौकरी नहीं दी जा रही है. कर्मचारियों ने यह भी शिकायत की कि पेंशनभोगियों को उनकी पेंशन का भुगतान भी लंबे समय से नहीं मिला. उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार चेयरमैन कमलेश साव से इस विषय में गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला. विरोध प्रदर्शन के कारण नगर पालिका का कामकाज लगभग ठप हो गया. इस मामले पर नगरपालिका चेयरमैन कमलेश साव ने बताया कि कुछ प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से वेतन का भुगतान लंबित हुआ है. उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही समस्या का समाधान किया जायेगा.

उन्होंने कर्मचारियों से काम पर लौटने का अनुरोध भी किया.

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola