सिंगूर में सब-वे की मांग मंत्री के नेतृत्व में प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उन्होंने बताया कि क्रॉसिंग पर विलंब के कारण एम्बुलेंस को आवाजाही में कठिनाई होती है.

विज्ञापन

हुगली. प्रदेश के मंत्री बेचाराम मन्ना के नेतृत्व में सिंगूर स्टेशन के पास हजारों लोगों ने सब-वे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. वे प्लेटफॉर्म-1 पर सब-वे बनाने की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शन में विधायक डाॅ करबी मन्ना भी शामिल थे. मंत्री ने कहा कि जनाई रोड, बेगमपुर, नालिकुल, सिंगूर, हरिपाल सहित 16 स्थानों पर सब-वे बनाने की मांग रेलवे प्रशासन से की गयी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने बताया कि क्रॉसिंग पर विलंब के कारण एम्बुलेंस को आवाजाही में कठिनाई होती है. कई मरीज तो एम्बुलेंस में ही दम तोड़ देते हैं. गर्भवती महिलाओं को भी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मंत्री ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए 21 तारीख को डीआरएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola