बदहाल सड़कों की मरम्मत की मांग पर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पहले भी कई बार प्रशासन से बदहाल सड़क को बनाने की मांग की थी, लेकिन अब तक नहीं हुआ है.

विज्ञापन

सोदपुर. पानीहाटी नगरपालिका के सोदपुर आठ नंबर रेलगेट से सटे रासमणि मोड़ के पास बदहाल सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर सोमवार को लोगों ने रास्ता अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कर अवरोध हटाया. स्थानीय लोगों का आरोप है उक्त रास्ते से बड़े-बड़े ट्रकों व मालवाही वाहनों के आने-जाने से सड़कों की स्थिति बदहाल हो गयी है. स्थानीय लोगों ने पहले भी कई बार प्रशासन से बदहाल सड़क को बनाने की मांग की थी, लेकिन अब तक नहीं हुआ है. इस कारण गुस्साए लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया. पानीहाटी नगरपालिका के वाइस चेयरमैन सुभाष चक्रवर्ती ने कहा है कि इलाके के लोगों की समस्याओं को देखते हुए जल्द ही बदहाल सड़कों की मरम्मत काम का शुरू होगा. इसके लिए आठ करोड़ रुपये भी आवंटित किये गये हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola