जूनियर महिला डॉक्टर से रेप व मर्डर के मामले में फैसला आज
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :18 Jan 2025 1:04 AM (IST)
विज्ञापन

आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में बहुप्रतीक्षित फैसला सियालदह अदालत में अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास की कोर्ट में शनिवार को सुनाया जायेगा.
विज्ञापन
आरजी कर कांड. करीब 60 दिनों तक चली सुनवाई, 52 गवाहों के बयान दर्ज
आज अपराह्न करीब 2.30 बजे सुनाया जा सकता है फैसला
संवाददाता, कोलकाताआरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में बहुप्रतीक्षित फैसला सियालदह अदालत में अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास की कोर्ट में शनिवार को सुनाया जायेगा. अपराह्न करीब 2.30 बजे फैसला सुनाये जाने की बात है. उक्त मामले की सुनवाई की प्रक्रिया पिछले वर्ष 11 नवंबर को शुरू हुई थी, जो करीब 60 दिनों तक चली और इस साल नौ जनवरी को पूरी हुई. इस दौरान 52 गवाहों के बयान दर्ज किये गये. मामले की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) की ओर से पहले ही आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है, जिसमें गिरफ्तार पूर्व सिविक वॉलंटियर संजय राय एकमात्र और मुख्य आरोपी बताया गया है.सीबीआइ ने की है आरोपी के लिए अधिकतम सजा की अपील
अदालत में मामले की सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीबीआइ घटना के मुख्य व एकमात्र माने जाने वाले आरोपी संजय राय के लिए अधिकतम सजा की अपील कर चुकी है. मामले की तफ्तीश के तहत केंद्रीय जांच एजेंसी ने अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के अलावा टाला थाने के पूर्व ओसी अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया था. दोनों के खिलाफ मामले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने व इसे दबाने की कोशिश करने का आरोप है. हालांकि, दोनों को उक्त मामले में अदालत से जमानत मिल चुकी है. मंडल संशोधनागार से रिहा हो चुके हैं, जबकि घोष आरजी कर अस्पताल में भ्रष्टाचार के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में ही हैं. गत वर्ष नौ अगस्त को अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग के सेमिनार हॉल से चिकित्सक का शव मिला था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




