पाटुली : संदिग्ध हालत में ठेका श्रमिक की मौत

मृतक की शिनाख्त सबीरुल इस्लाम (38) के रूप में हुई है.
कोलकाता. पाटुली थाना क्षेत्र में कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन के श्रमिक आवासन में संदिग्ध हालात में एक ठेका श्रमिक की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके मृत होने की पुष्टि की गयी. मृतक की शिनाख्त सबीरुल इस्लाम (38) के रूप में हुई है. वह मुर्शिदाबाद के भगवानगोला इलाके का निवासी थी. यहां वह न्यू गरिया-एयरपोर्ट मेट्रो प्रोजेक्ट में ठेका श्रमिक का काम कर रहा था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, ताकि श्रमिक की मौत के सटीक कारण का पता चल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




