युवक का शव बरामद, दोस्त पर लगा हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

मृतक की पहचान शांतिपुर नगरपालिका के वार्ड-11 निवासी ऋतिक मुंशी (23) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

कल्याणी. एक युवक की हत्या करने का आरोप उसके दोस्त पर लगा है. पुलिस ने रविवार सुबह आम के बगीचे से युवक का शव बरामद किया. मृतक की पहचान शांतिपुर नगरपालिका के वार्ड-11 निवासी ऋतिक मुंशी (23) के रूप में हुई है. वह कोलकाता के एक होटल में काम करता था. यह घटना कृष्णानगर कोतवाली थाना अंतर्गत दुर्गापुर इलाके की है. जानकारी के अनुसार, इन दिनों वह घर आया था. शनिवार रात को उसके दोस्त सौरव ने फोन कर उसे मेला देखने के लिए बुलाया. ऋतिक अपनी स्कूटी लेकर घर से निकला. देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजन उसे कॉल करने लगे. लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर रहा था. इसी बीच, कृष्णानगर कोतवाली थाने की पुलिस ने ऋतिक का शव बरामद किया. मृतक के परिजनों ने उसके दोस्त सौरव पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद से सौरव फरार है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola