ट्रक की चपेट में आने से साइकिल चालक की मौत

मृतक का नाम मोहम्मद सुलेमान (35) बताया गया है.
कोलकाता. महानगर के पोर्ट इलाके में स्थित वेस्ट पोर्ट थाना क्षेत्र में सोनारपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक साइकिल चालक की मौत हो गयी. मृतक का नाम मोहम्मद सुलेमान (35) बताया गया है. खबर पाकर वेस्ट पोर्ट थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने ट्रक चालक प्रेम कुमार पटवा (46) को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक सोनारपुर रोड से होते हुए मध्य कोलकाता की तरफ आ रहा था. इसी दौरान उसकी चपेट में आकर एक साइकिल चालक बुरी तरह जख्मी हो गया. एसएसकेएम अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










