सामने आये सीवी आनंद बोस, कहा- सोच-समझकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CV Ananda Bose on Resignation: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने वाले सीवी आनंद बोस पहली बार मीडिया के सामने आये हैं. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उनके इस्तीफे की वजह वह उचित समय पर बतायेंगे. राष्ट्रपति से जुड़े विवाद पर जब उनसे पूछा गया, तो बोस ने क्या कहा, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

CV Ananda Bose on Resignation: पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने रविवार को आखिरकार अपने इस्तीफे पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने मीडिया से कहा कि सोच-समझकर उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया था. इसका कारण उचित समय आने तक गोपनीय रहेगा.

विज्ञापन

वोट डालने बंगाल आयेंगे सीवी आनंद बोस

कोलकाता के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए सीवी आनंद बोस ने कहा कि वह अपना वोट डालने के लिए बंगाल आयेंगे. मूल रूप से केरल के रहने वाले पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल अपने पद से इस्तीफा देने से ठीक एक सप्ताह पहले ही बंगाल के मतदाता बने थे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

द्रौपदी मुर्मू-ममता बनर्जी विवाद पर क्या बोले बंगाल के पूर्व गवर्नर?

सीवी आनंद बोस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल और उसके बाद शुरू हुए राजनीतिक विवाद पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से परहेज किया. उन्होंने कहा- राष्ट्रपति बहुत अनुभवी, संतुलित और अत्यंत गरिमामय व्यक्तित्व की धनी हैं. उसके पीछे उनके कुछ कारण जरूर रहे होंगे. लेकिन, राष्ट्रपति के कथन पर टिप्पणी करने का मुझे कोई अधिकार नहीं है.

इसे भी पढ़ें

लोक भवन में पैसे बांटने की योजना, भाजपा का तोता, गिर सकती है दिल्ली सरकार, क्या-क्या बोलीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की 5 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव, TMC को चार और BJP को एक सीट मिलना तय

बंगाल चुनाव 2026 से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा, ममता बनर्जी चिंतित

आरएन रवि बंगाल के नये राज्यपाल होंगे! ममता बनर्जी ने सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर जतायी चिंता

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola