छठ पूजा : बिहार-यूपी जानेवालों की हावड़ा-सियालदह में उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

छठ पूजा के मद्देनजर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की भीड़ हावड़ा और सियालदह स्टेशन पर उमड़ रही है.

विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से की गयी पुख्ता व्यवस्था

कोलकाता. छठ पूजा के मद्देनजर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की भीड़ हावड़ा और सियालदह स्टेशन पर उमड़ रही है. यात्रियों को स्टेशन में परेशानी नहीं हो, इसके लिए तमाम प्रबंध किये गये हैं. जानकारी के अनुसार, दोनों स्टेशनों पर अधिक संख्या में आरपीएफ को तैनात किया गया है. यात्रियों को जनरल कोच में चढ़ने में परेशानी नहीं हो, इसके लिए आरपीएफ के जवान प्लेटफॉर्म पर मुस्तैद हैं. सभी अनारक्षित टिकट काउंटर 24 घंटे के लिए खुले हैं. हावड़ा स्टेशन पर अतिरिक्त दो यूटीएस काउंटर भी खोले गये हैं. सभी यूटीएस काउंटरों पर डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. बूथ भी लगाये गये हैं. दिव्यांग यात्रियों के लिए भी टिकट काउंटर की सुविधा दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन