कमरहट्टी : महिला से चेन छिनतई फायरिंग करते हुए भागे अपराधी

Updated:
विज्ञापन

कमरहट्टी नगरपालिका के वार्ड 11 के रामकृष्णपल्ली इलाके में रविवार रात कुछ बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक महिला का चेन छीन लिया

विज्ञापन

कमरहट्टी नगरपालिका के वार्ड 11 की घटना

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के कमरहट्टी नगरपालिका के वार्ड 11 के रामकृष्णपल्ली इलाके में रविवार रात कुछ बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक महिला का चेन छीन लिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम को कथित तौर पर दो बदमाश बाइक से आये और एक महिला को सड़क पर अकेला पाकर उसका चेन छीन लिया. उसकी चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और बदमाशों की बाइक रोकने का प्रयास किया. इसी दौरान हड़बड़ी बदमाश बाइक से गिर पड़े. लोग उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े, तो उन्होंने दो राउंड फायरिंग की और भाग निकले. खबर पाकर बेलघरिया थाने की पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

एक प्रत्यक्षदर्शी स्वपन बनर्जी ने बताया कि यह इलाका घनी आबादी वाला है. इस तरह की घटना यहां पहले कभी नहीं हुई है, इसलिए उस दिन की घटना से सभी डरे हुए हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola