पुलिस कमिश्नर बनने के बाद पहली बार भांगड़ पहुंचे सीपी

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता के पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालने के बाद मनोज वर्मा पहली बार कोलकाता पुलिस के अधीन जुड़नेवाले भांगड़ डिविजन में पहुंचे.

विज्ञापन

कोलकाता. कोलकाता के पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालने के बाद मनोज वर्मा पहली बार कोलकाता पुलिस के अधीन जुड़नेवाले भांगड़ डिविजन में पहुंचे. मंगलवार की दोपहर को वह सबसे पहले भांगड़ थाने में गये. वहां से वे उत्तर काशीपुर, पोलेरहाट थाना के साथ डीसी कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने हर थाने का इंफ्रास्ट्रक्चर देखने के साथ ही पुलिस बैरक का भी दौरा किया. उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि भांगड़ डिविजन में कानून व्यवस्था बनाये रखने में अधिकारियों को कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है. बताया जा रहा है कि कलकत्ता पुलिस का कमिश्नर बनने के बाद सीपी का दो बार भांगड़ डिविजन में आने का कार्यक्रम था, लेकिन अति व्यस्त होने के कारण वह इस डिविजन का दौरा नहीं कर सके थे. मंगलवार को पूर्व निर्धारित सूची के बाद सीपी भांगड़ डिविजन का दौरा करने पहुंचे थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola