कलाईकुंडा में मौसेरे भाई ने चाकू मार कर ले ली जान

Updated:
विज्ञापन

मृतक का नाम उमाशंकर महतो (45), जबकि आरोपी का नाम राजू महतो बताया गया है.

विज्ञापन

खड़गपुर. खड़गपुर ग्रामीण थाना अंतर्गत कलाईकुंडा के पोड़ाडिहा इलाके में एक शख्स की उसके मौसेरे भाई ने चाकू मार कर हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गयी. मृतक का नाम उमाशंकर महतो (45), जबकि आरोपी का नाम राजू महतो बताया गया है. उमाशंकर कोड़ियाशोल इलाके का निवासी था और राजू हड़ियाशोल इलाके में रहता है. जानकारी के अनुसार उमाशंकर पोड़ाडिहा इलाके में स्थित एक दुकान में था. इस दौरान उसका मौसेरा भाई राजू अचानक वहां पहुंचा और उस पर चाकू से वार करने लगा. मौके पर ही उमाशंकर की मौत हो गयी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना की वजह पारिवारिक रंजिश मानी जा रही है

. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola