अमेरिका में रह रहे दंपती का मकान बेचने में हुआ गिरफ्तार

Updated at : 19 Sep 2024 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में रह रहे दंपती का मकान बेचने में हुआ गिरफ्तार

आरोप है कि पिछले अप्रैल महीने में एक शख्स को इस प्रॉपर्टी को सात करोड़ रुपये में बेचने का प्रस्ताव दिया गया था.

विज्ञापन

कोलकाता. फर्जी दस्तावेज बनाकर अमेरिका में रह रहे एक बुजुर्ग दंपती का घर बेचने के आरोप में गरियाहाट थाने की पुलिस ने फकरुज्जमा मिस्त्री को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात, आपराधिक साजिश समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. बुधवार को उसे अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया, वहां उसे 21 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है. इस घटना में आरोपी के साथ छह अन्य लोग भी शामिल हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका में रहनेवाले एक दंपत्ति का घर गरियाहाट इलाके में है. आरोप है कि पिछले अप्रैल महीने में एक शख्स को इस प्रॉपर्टी को सात करोड़ रुपये में बेचने का प्रस्ताव दिया गया था. पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि आरोपी ने खुद को उस बुजुर्ग दंपती का रिश्तेदार बताया था. उसकी बातों में विश्वास कर पीड़ित ने उसे एडवांस के तौर पर 40 लाख रुपये दे दिया. बाद में उसे अहसास हुआ कि उसने जिस संपत्ति को खरीदने के लिए एडवांस रुपये दिये हैं, वह उस प्रॉपर्टी का असली मालिक नहीं है. इसके बाद जांच में पता चला कि फर्जी कागजात बनाकर उस प्रॉपर्टी को बेचा जा रहा है. जिसके बाद रुपये देनेवाले व्यक्ति ने 23 अगस्त को ठगी की शिकायत गरियाहाट थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. अन्य छह लोगों की तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola