Coronavirus Lockdown: ट्रक चालक से रिश्वत लेने के आरोप में बंगाल के चार पुलिसकर्मी निलंबित

Updated:
विज्ञापन

आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई में जुटे ट्रक चालक से कथित रूप से रिश्वत लेने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि जिन चार कर्मियों को निलंबित किया गया है, उनमें से एक सहायक उप निरीक्षक और तीन कांस्टेबल हैं.

विज्ञापन

कोलकाता : आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई में जुटे ट्रक चालक से कथित रूप से रिश्वत लेने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि जिन चार कर्मियों को निलंबित किया गया है, उनमें से एक सहायक उप निरीक्षक और तीन कांस्टेबल हैं.

विज्ञापन

ये सभी हेस्टिंग्स थाने के विद्यासागर सेतु चौकी और विद्यासागर ट्रैफिक गार्ड पर तैनात थे. मामले की जांच कर रहे उपायुक्त (दक्षिण) मीराज खालिद और उपायुक्त (यातायात) रूपेश कुमार ने बताया कि इन लोगों ने शुक्रवार रात पुल के हावड़ा की तरफ कथित रूप से ट्रक को रोका और चालक से रिश्वत ली.

खालिद ने बताया, ‘चारों को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है. हम ज्यादा जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं. घटना के बारे में जानकारी मिलने पर हमने स्वयं मामला दर्ज किया है.’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola