डॉ सुजय चक्रवर्ती के सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Aug 2024 1:21 AM
निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुजय चक्रवर्ती के सोशल मीडिया पर किये गये एक पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया है
हावड़ा. निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुजय चक्रवर्ती के सोशल मीडिया पर किये गये एक पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया है. डॉ चक्रवर्ती ने आरजी कर की घटना को लेकर वाममोर्चा और भाजपा द्वारा सीएम ममता बनर्जी की आलोचना करने को लेकर धमकी दी है. उनके इस पोस्ट को लेकर माकपा के जिला सचिव दिलीप घोष ने कहा कि डॉ चक्रवर्ती की धमकी से कोई फायदा नहीं होने वाला है.
आरजी कर मामले पर तृणमूल कांग्रेस पर्दा डालना चाहती है. यह कभी संभव नहीं होगा. न्याय नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा. दूसरी ओर, भाजपा के सचिव ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि डॉ चक्रवर्ती को ज्यादा राजनीतिक अनुभव नहीं है. उन्हें तृणमूल कांग्रेस की ओर से एक पद मिल गया है. वह सीएम को खुश करने के लिए ऐसा पोस्ट किये हैं. उनके पोस्ट को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है. वहीं, डॉ चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने कोई धमकी नहीं दी है. वह सिर्फ इतना कहना चाहते थे कि विपक्ष जिस तरह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बदनाम कर रहा है, वह निंदनीय है. मुख्यमंत्री पहले दिन से ही पीड़िता के परिवार के साथ हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










