मुर्शिदाबाद की घटना के लिए सीएम जिम्मेदार : मालवीय
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Dec 2024 2:14 AM
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की देखरेख में ये अवैध और हिंसक उद्योग पनप रहा है. मुर्शिदाबाद की घटना के लिए वे जिम्मेदार हैं.
कानून व्यवस्था पर सवाल. बम विस्फोट कांड के बाद राज्य सरकार को घेरासंवाददाता, कोलकातामुर्शिदाबाद में रविवार रात हुए विस्फोट की घटना पर भाजपा आइटी सेल के प्रमुख और पश्चिम बंगाल के सह-पर्यवेक्षक अमित मालवीय ने सोमवार को एक्स हैंडल ( पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि पश्चिम बंगाल भीषण संकट से जूझ रहा है. बीती रात मुर्शिदाबाद में तीन लोगों की बम बनाते समय विस्फोट से मौत हो गयी. चिंता की बात यह है कि यह घटना नयी नहीं है. खेजुरी से लेकर बर्दवान तक बम बनाने का काम पूरे राज्य में फैल गया है. इससे चिंता बढ़ गयी है. इन सभी गतिविधियों का आतंकवादी समूहों से संबंध है. चुनाव के दौरान उनका संबंध तृणमूल कांग्रेस के साथ था. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की देखरेख में ये अवैध और हिंसक उद्योग पनप रहा है. मुर्शिदाबाद की घटना के लिए वे जिम्मेदार हैं.
मुर्शिदाबाद में बम बनाने का चल रहा कुटीर उद्योग : सुकांत मजूमदार
घटना को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि असफल मुख्यमंत्री राज्य के पुलिस विभाग में चाहे कितना भी बड़ा बदलाव कर लें, अपराधियों के लिए पश्चिम बंगाल ही एकमात्र सिद्ध स्वर्ग है! पश्चिम बंगाल का कोई भी नागरिक बारूद के ढेर से सुरक्षित नहीं है. मुर्शिदाबाद में रविवार की रात अवैध रूप से बम बनाते समय बड़ा विस्फोट हुआ, जिसमें तीन कुख्यात बदमाशों की भी जान चली गयी. श्री मजूमदार ने राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मजे की बात तो यह है कि उस जगह पर बम बनाने का कुटीर उद्योग काफी समय से चल रहा था, लेकिन पुलिस को कोई खबर नहीं थी. श्री मजूमदार ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या राज्य पुलिस अब अपराधियों को अवैध बम उद्योग को मान्यता देने के लिए आवश्यक परमिट दे रही है?बम विस्फोट कांड की एनआइए से होनी चाहिए जांच : शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने विस्फोट कांड की एनआइए जांच की मांग की है. उन्हाेंने कहा कि राज्य में ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं. श्री अधिकारी ने आगे कहा कि राज्य प्रशासन इसे ””पटाखा”” निर्माण इकाई में हुई दुर्घटना बताकर टालने की कोशिश करेगा और यह दावा करेगा कि वे ग्रीन पटाखा मैन्युफैक्चरिंग जोन स्थापित कर रहे हैं. श्री अधिकारी ने कहा कि राज्य के लिए यह काफी चिंताजनक है कि कैसे विस्फोटक सामग्री पश्चिम बंगाल में खुलेआम ले जायी जा रही है. उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद एक सीमावर्ती क्षेत्र है और बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करता है, जहां कट्टरपंथी तत्व भारत विरोधी भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसी गतिविधियों के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं, जो हमारे देश के हित में नहीं है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










