मां को बचाने में बच्चे की चली गयी जान

Updated:
विज्ञापन

पांडुआ थाना अंतर्गत खानयान दक्षिणपाड़ा इलाके में रविवार को मां को बचाने में एक बच्चे ने अपनी जान गांव दी.

विज्ञापन

पांडुआ थाना अंतर्गत खानयान दक्षिणपाड़ा इलाके की घटना

हुगली. पांडुआ थाना अंतर्गत खानयान दक्षिणपाड़ा इलाके में रविवार को मां को बचाने में एक बच्चे ने अपनी जान गांव दी. मृेतक की पहचान अरित्र घोष (13) के रूप में हुई है. वह आठवीं कक्षा का छात्र था. जानकारी के अनुसार, छात्र की मां घर का कामकाज करने के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गयी. यह देख छात्र मां को बचाने दौड़ा. उसने मां को तो हटा लिया, लेकिन खुद करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया.

परिजन उसे पांडुआ ग्रामीण अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हुगली ग्रामीण पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याण सरकार ने बताया कि छात्र की मौत करंट लगने से हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए चुंचुड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल भेजा गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola