निवेशकों से 536 करोड़ की ठगी चिटफंड कंपनी का प्रमुख अरेस्ट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पांच लाख निवेशकों के लगभग 536 करोड़ रुपये डकारने के आरोप में सीरियस फ्रॉड इंवेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआइओ) की टीम ने एक चिटफंड कंपनी के प्रमुख को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस की टीम ने की कार्रवाई
संवाददाता, कोलकातापांच लाख निवेशकों के लगभग 536 करोड़ रुपये डकारने के आरोप में सीरियस फ्रॉड इंवेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआइओ) की टीम ने एक चिटफंड कंपनी के प्रमुख को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम अपूर्व कुमार साहा बताया गया है. उन पर वर्ष 2010 से चिटफंड कंपनी के नाम पर निवेशकों के रुपये डकारने का आरोप लगा है. अदालत में बताया गया कि महज तीन से पांच वर्ष में निवेशकों के रुपये दोगुना करने का झांसा देकर आरोपी ने अपने चिटफंड कंपनी के जरिये लगभग पांच लाख लोगों से 536 करोड़ रुपये मार्केट से जुटा लिये. चार साल बाद शिकायत मिलने पर वर्ष 2014 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने मामले की जांच शुरू की. उस समय जमीन बेचकर निवेशकों को कुछ पैसा लौटाया गया था. लेकिन जांच में आरोपी निवेशकों के रुपये लौटाने से जुड़े बैंक ट्रांजैक्शन के कागजात दिखाने में असफल रहे. इसके बाद एसएफआइओ ने मामले की जांच शुरू की. सबूत मिलने पर अपूर्व कुमार साहा को गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला कि साहा ने एक- दो नहीं, बल्कि 18 फर्जी कंपनियां बनायी थीं. उन कंपनियों के जरिये निवेशकों से मिली रकम की हेराफेरी की गयी. निवेशकों के पैसे से करीब 16 करोड़ की जमीन खरीदी गयी थी.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन