दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में बारिश व हिमपात के आसार

Updated:
विज्ञापन

राज्य के उत्तरी जिलों दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या हिमपात की संभावना है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

राज्य के उत्तरी जिलों दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या हिमपात की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने 10 दिसंबर तक के अपने पूर्वानुमान में यह संभावना जतायी है. आइएमडी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 10 दिसंबर तक देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है.

राज्य के दक्षिणी भाग में पश्चिमी मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों में नौ दिसंबर को एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. आइएमडी के मुताबिक राज्य के अन्य भागों में 10 दिसंबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.

पिछले 24 घंटे में दार्जिलिंग शहर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा. वहीं, कलिम्पोंग में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित पुरुलिया 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा. कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार सुबह महानगर में पारा एक डिग्री नीचे जा सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola