ePaper

निगम के स्वास्थ्य केंद्रों में होगी कैंसर स्क्रीनिंग

Updated at : 04 Feb 2026 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
निगम के स्वास्थ्य केंद्रों में होगी कैंसर स्क्रीनिंग

जानलेवा बीमारी कैंसर को लेकर लोगों में जागरूकता के लिए हर साल चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है.

विज्ञापन

कवच योजना. जरूरतमंदों की होगी कैंसर जांच

संवाददाता, कोलकाता

जानलेवा बीमारी कैंसर को लेकर लोगों में जागरूकता के लिए हर साल चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है. ऐसे में कैंसर दिवस के पूर्व संध्या मणिपाल हॉस्पिटल्स ने अपनी आंकोलॉजी सेवाओं को और सशक्त करते हुए मणिपाल कंप्रिहेसिंव कैंसर सेंटर का शुभारंभ किया है. ऐसे में कैंसर की रोकथाम और प्रारंभिक जांच के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए अस्पताल ने ””””कवच”””” सामुदायिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कार्यक्रम शुरू किया है. अस्पताल ने कोलकाता नगर निगम के सहयोग से इस पहल को शुरू किया है. इस मौके पर इएम बाइपास स्थित मणिपाल अस्पताल ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम उपस्थित थे.

बोरो स्तर पर होगी स्क्रीनिंग : मेयर फिरहाद हकीम ने बताया कोलकाता में कैंसर की स्क्रीनिंग (जांच) अब निगम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जायेगी. निगम के 200 से हेल्थ सेंटर व सेटेलाइट सेंटर में मणिपाल अस्पताल कैंसर की जांच करेगा. मेयर ने बताया कि बोरो स्तर पर हेल्थ सेंटरों में स्क्रीनिंग की जायेगी. इससे जरूरतमंद लोग लाभान्वित होंगे. मेयर ने बताया कि जरूरमंद लोगों के बीच कैंसर को लेकर जागरूकता की अभाव देखी जाती है. वह प्रथम चरण में कैंसर का पचा चलने पर इसका पूरी तरह से इलाज संभव है. इसलिए समय रहते जांच के लिए निगम के प्राथमिक जांच केंद्रों में कैंसर की जांच की जायेगी. इससे लोगों की जान बच सकेगी. वहीं प्रथम चरण में स्वास्थ्य साथी बीमा योजना के तहत मणिपाल सह दूसरे अस्पताल में इलाज भी हो सकेगा. वहीं इस बीमार से गंभीर रुप से बीमार मरीजों के लिए निगम के साथ हुए अनुबंध के तहत अस्पताल में 10 बेड भी आरक्षित है. ऐसे मरीजों को निगम की ओर से अस्पताल में मरीजों को रेफर किया जायेगा.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola