बांग्लादेश सीमा से बीएसएफ ने 3.38 करोड़ का नशीला पदार्थ किया जब्त

Updated:
विज्ञापन

बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के 71वीं बटालियन के जवानों ने मुर्शिदाबाद जिले में स्थित खंडुआ में स्थित बांग्लादेश सीमा पर तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की.

विज्ञापन

दो संदिग्ध भागने में कामयाब रहे

संवाददाता, कोलकाता

बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के 71वीं बटालियन के जवानों ने मुर्शिदाबाद जिले में स्थित खंडुआ में स्थित बांग्लादेश सीमा पर तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की. इस कार्रवाई के दौरान जवानों ने 1.060 किलोग्राम कीमती ड्रग्स जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ 18 लाख रुपये है, इसके साथ 100 ग्राम हेरोइन इसकी अनुमानित मूल्य 20 लाख रुपये है, जब्त किया.

इनकी कुल कीमत तीन करोड़ 38 लाख रुपये है. बीएसएफ सूत्र बताते हैं कि गत 4 मई को बीएसएफ के सतर्क जवानों ने देर रात लगभग 2.30 बजे डोमिनेशन लाइन के पीछे दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों को देखा. जवानों ने तुरंत टॉर्च की रोशनी दिखाते हुए उन्हें रुकने की कड़ी चेतावनी दी, लेकिन दोनों संदिग्ध व्यक्ति तेजी से नजदीकी गांव की ओर भाग निकले. जवानों ने उन्हें पकड़ने की भरसक कोशिश की लेकिन वे अंधेरे व नजदीकी घरों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.

इस घटना के तुरंत बाद, बीएसएफ जवानों ने इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया. अभियान के दौरान झाड़ियों और आस-पास के इलाकों में बारीकी से तलाश करते हुए जवानों ने प्लास्टिक का एक बैग बरामद किया. बैग को खोलने पर उसमें दो पैकेट पाये गये, जो भूरे रंग की टेप से लिपटे हुए थे. पहले पैकेट को खोलने पर उसमें से हल्के पीले रंग के पाउडर से भरे 10 छोटे सेलोफेन पैकेट मिले, जो प्रथम दृष्टया मादक पदार्थ प्रतीत हो रहे थे. दूसरे पैकेट से दो अतिरिक्त सेलोफेन पैकेट प्राप्त हुए, जिनमें से एक में भूरा और दूसरे में हल्का पीला पाउडर भरा हुआ था. बरामद पैकेटों को तुरंत जब्त कर लिया गया और तत्काल परीक्षण के लिए भेज दिया गया. परीक्षण के बाद इन संदिग्ध पाउडरों को हेरोइन (100 ग्राम ) के रूप में तथा मेथाक्वालोन (1.060 किलोग्राम ) के रूप में बताया गया. जब्त किये गये मादक पदार्थों को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर संबंधित विभाग के हवाले कर दिया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola